CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. 13 मई को रिजल्ट जारी किया गया है, पिछले साल भी इसी दिन रिजल्ट आया था. करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है. छात्र डिजीलॉकर (Digilocker) या फिर UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद डिजीलॉकर की वेबसाइट और उमंग ऐप पर CBSE 12वीं के रिजल्ट वाला लिंक दिखने लगा है, जहां छात्र रिजल्ट देख सकते हैं.