NEET (UG) 2026 की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है. इसके बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा, "NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक, इसे छिपाने की कोशिश की, और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है." #neet2026 #neetug2026 #paperleak #rajasthannews #ndtvrajasthan #ndtvrajasthan #ashokgehlot