Agriculture Science Recruitment: 60 लाख में बिका था Barti Exam का पेपर! SOG | Babulal Katara

राजस्थान की व्याख्याता कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 में धांधली का पूरा सच सामने आ गया है. भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के साथ ही फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी हासिल करने का भी मामला सामने आया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य ने ही पेपर लीक किया था. कटारा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसी ने शेर सिंह को भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है. बाबूलाल कटारा ने कथित तौर पर शेर सिंह को 60 लाख रुपये में पेपर बेचा था. मामला सिर्फ पेपर लीक मामले की जांच का नहीं है, बल्कि इसमें कटारा से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी खंगाली जा रही है. सूत्रों का कहना है कि मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. कई नए नाम जांच के दायरे में आ सकते हैं. #PaperLeak #RajasthanNews #BabulalKatara #SOGRajasthan #RPSC #AgricultureScienceRecruitment #RecruitmentScam #JaipurNews #FakeDegreeScam #OPJSUniversity #RajasthanPolice

संबंधित वीडियो