बीकानेर से बड़ी खबर है। खेजड़ी कटाई के खिलाफ चल रहा खेजड़ी बचाओ महापड़ाव तीसरे दिन भी जारी है। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शनकारियों ने खेजड़ी की पूजा की, मौन जुलूस निकाला और आक्रोश जताया। 500 से ज्यादा लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा और पर्यावरण प्रेमी शामिल हैं।