लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के बाद अब अपराध की दुनिया में दो नए नाम कुलबीर सिंह और मन्नू, तेजी से उभर रहे हैं। कनाडा में पिछले 24 घंटों के भीतर हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इन वारदातों की जिम्मेदारी किसी बड़े गैंग ने नहीं, बल्कि इन नए लड़कों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है।