Banswara News: BJP District Minister Arjun Singh Maida ने की खुदकुशी | Top News | Rajasthan

बांसवाड़ा में बीजेपी जिला मंत्री अर्जुन सिंह मईड़ा ने फांसी लगा ली. पदाधिकारी की आत्महत्या की खबर के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है. अर्जुन सिंह छोटी सरवन के रहने वाले थे. सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अचानक इस घटना से परिजन और समर्थक भी हैरान है. फिलहाल सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है. #banswaranews #arjunsinghmaida #bjpleadersuicide #rajasthannews #breakingnews #banswaracrime #bjprajasthan #chhotisarwan #shockingnews #rajasthanpolitics

संबंधित वीडियो