BJP प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि पार्टी 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक देशव्यापी "लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ" अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्राएं, विधानसभा स्तर पर बौद्धिक संवाद, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में युवा कार्यक्रम और सोशल मीडिया गतिविधियां होंगी। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची की शुचिता और पात्र नागरिकों के मताधिकार पर जनसमर्थन जुटाना, SIR पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देना और चुनाव आयोग में जनता का विश्वास मजबूत करना है.