राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण की तैयारी पूरी हो गई है, आज मतदान दल रवाना होंगे और कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए EVM से वोटिंग होगी. पहले चरण में कुल 85,07,306 मतदाता हैं, 104 पंचायत समितियों में मतदान होगा, जिला परिषद की 293 और पंचायत समिति की 1078 सीटों पर मुकाबला है, जबकि 13 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं. पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलौदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में चुनाव होगा, वहीं 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच और 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव है.