राजस्थान के झुंझुनू की एक छोटी सी ढाणी में बेटी के जन्म पर परिवार ने वैसी खुशियां मनाईं, जो पहले सिर्फ बेटे के जन्म पर मनाई जाती थीं। परिवार का कहना है कि पोती का जन्म उनके लिए सबसे बड़ी खुशी और सौभाग्य की बात है. इस पहल के जरिए वे समाज को संदेश देना चाहते हैं कि बेटियों के जन्म पर खुशी मनाएं और उन्हें बेटों से ज्यादा आगे बढ़ने के मौके दें.