राजस्थान के कई जिलों में एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। भरतपुर, हनुमानगढ़, अलवर, बीकानेर, बाड़मेर और सीकर के मुख्य डाकघरों और पासपोर्ट कार्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।