राजस्थान में एक बार फिर सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाने की नापाक साजिश रची गई है। प्रदेश के कई जिलों—सीकर, अलवर, बीकानेर, चूरू, दौसा, बाड़मेर, कोटपूतली और श्रीगंगानगर में पासपोर्ट कार्यालयों और मुख्य डाकघरों को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले हैं।