Bomb threat in Rajasthan: जयपुर से जैसलमेर तक बम की धमकी, कौन कर रहा दहलाने की साजिश?

  • 19:36
  • प्रकाशित: मार्च 10, 2026

Bomb threat in Rajasthan: मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में स्थित पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली...आपको बता दें कि यह मेल ISI के नाम से भेजे गए थे...जिसमें यह लिखा गया था कि दोपहर 1 बजे गैस बम ब्लास्ट होंगे...मेल आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई...जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से संबंधित कार्यालयों और बिल्डिंग्स को खाली करवा दिया गया...एक साथ 10 से ज्यादा जगह सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी से पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया...सभी जगहों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया...राहत की बात यह रही कि कहीं भी कोई संदिग्ध चीज नहीं पाई गई...जिसके बाद हालात सामान्य हुए...हालांकि मामले को लेकर अभी भी सतर्कता बरती जा रही है...और सुरक्षा एजेंसियां इसकी पड़ताल में जुटी हैं...कहां-कहां पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई...और उसके बाद के क्या हालात रहे...देखिए हमारी इस रिपोर्ट में... #breakingnews #rajasthan #jaipurnews #ndtvrajasthan #passportoffice #jodhpur #jaisalmer

संबंधित वीडियो