जयपुर के चांदपोल सब्जी मंडी स्थित दरगाह के पास चल रहे शेड और हॉल के निर्माण कार्य पर नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। किशनपोल जोन उपायुक्त कार्यालय ने निर्माण कार्य को तुरंत रोकने के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और हेरिटेज दीवार (परकोटा) की सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा है कि दीवार से 5 मीटर की दूरी के भीतर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता