श्रीगंगानगर के नेतेवाला में प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट (Solid Waste Management Plant) को लेकर विवाद अब उग्र रूप ले चुका है। आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और आक्रोश में आकर कार्यालय का मुख्य गेट तक तोड़ दिया।