Recruitment 2026: Rajasthan High Court का बड़ा फैसला! Fourth Class Recruitment की मेरिट सूची रद्द

राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 में कई श्रेणियों की जारी मेरिट सूची को रद्द कर दिया है. जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने विनोद कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन कैटेगरी की मेरिट सूची निरस्त कर दी, जिनमें कटऑफ शून्य (जीरो) रही थीं. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही पद चतुर्थ श्रेणी का हो, लेकिन सरकारी सेवा में एक ‘बेसिक स्टैंडर्ड' बनाए रखना जरूरी है. राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा सबसे बड़ी भर्ती है. इसमें 53 हजार 749 पदों के लिए 24 लाख 75 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे. ऐसे में हाईकोर्ट का यह निर्णय काफी अहम होगा. #rajasthanhighcourt #ClassIVRecruitment #rajasthanjobs #rajasthannews #breakingnews #recruitment2026 #highcourtdecision #educationnews #rajasthanjobupdate #jobalert #justiceanandsharma

संबंधित वीडियो