राजस्थान के अजमेर जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। ब्यावर से अजमेर की ओर जा रहे एक केमिकल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा टैंकर आग के गोले में तब्दील हो गया और आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया।