Chomu News: सामोद में गांजे की खेती का भंडाफोड़, 1500 से ज्यादा पौधे बरामद! Rajasthan | Breaking

  • 3:39
  • प्रकाशित: मार्च 29, 2026

Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण के चौमू इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सामोद थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दबिश देकर खेत से गांजे के 1500 से भी ज्यादा हरे पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस काले कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। #JaipurNews #ChomuNews #RajasthanPolice #DrugBust #CannabisCultivation #SamodNews #CrimeUpdate #JaipurRural #AntiDrugAction #MarijuanaSeized #RajasthanNews #ChomuPolice

संबंधित वीडियो