निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नेताओं ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।