राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सार्वजनिक मंच से खुद को ईश्वरवादी बताया। जोधपुर के गेलवा खुर्द स्थित रघुवंशपुरम आश्रम में राम कथा और नवकुंडीय यज्ञ में शामिल हुए सीएम ने कहा कि जीवन में होने वाली हर घटना और हर सफलता को वह ईश्वर की कृपा मानते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था भी जाहिर की।
मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ अयोध्या और उज्जैन जैसे देश के अन्य धार्मिक केंद्रों का भी दौरा कर चुके हैं। उनकी गिरिराज महाराज के प्रति आस्था की भी चर्चा होती रही है।
#BhajanlalSharma #RajasthanCM #RajasthanNews #BhajanlalSharmaNews