बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में कोटा पुलिस की कार्रवाई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम और उनकी पूरी टीम को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बधाई दी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में हमले के बाद तीनों आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद कोटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन के पास से तीनों को गिरफ्तार किया। आशंका जताई गई थी कि आरोपी देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते थे। राजस्थान पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। अब कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें मुंबई ले जाने की कार्रवाई की जा रही है।
#TigerShroff #TigerShroffAttackCase #BhajanLalSharma #KotaPolice #TejaswiGautam #MumbaiPolice #RajasthanPolice #KotaNews #BreakingNews #NDTVRajasthan