कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन के बाद दो प्रसूताओं की मौत और एक की तबीयत बिगड़ने पर ड्रग विभाग ने छह दवाओं के इस्तेमाल और सप्लाई पर रोक लगा दी है. रविवार को टीम ने अस्पताल पहुंचकर संबंधित दवाओं के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंजेक्शन लगते ही महिलाओं को तेज कंपकंपी हुई थी, और पहले दिन एक आईवी फ्लूइड पर भी संदेह जताया गया था.
#kota#C-section