कभी आज़ादी और क्रांति की धरती कहे जाने वाले फ्रांस की सड़कों पर आज आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और पुलिस से झड़प की तस्वीरें दिख रही हैं. बदहाली और महंगाई के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिनमें प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार, कमज़ोर कानून व्यवस्था और युवाओं की अनसुनी आवाज़ का मुद्दा उठा रहे हैं। इस रिपोर्ट में समझिए कि फ्रांस में गुस्सा क्यों भड़क रहा है और हालात इतने बिगड़ क्यों गए.