CM Bhajan Lal ने MLAs को चेताया, कहा- व‍िधायकों पर तीसरी आंख से रखी जा रही नजर | Rajasthan Politics

  • 5:28
  • प्रकाशित: मार्च 10, 2026

CM Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक ली. यह बैठक विधानसभा के हां पक्ष की लॉबी में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के विधायक और मंत्री मौजूद रहे. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सराहना की. उन्होंने विधायकों से कहा कि उनके कामकाज पर नजर रखी जा रही है, और उन पर तीसरी आंख भी है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायकों ने जो मांगा सरकार ने उसे पूरा करने का प्रयास किया है. #rajasthannews #rajasthan #breakingnews #mlameeting #cmbhajanlalsharma #politicsnews

संबंधित वीडियो