राजस्थान में जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरएएस (RAS) परिषद ने नए जिलों में नियुक्तियों के नियमों में बदलाव का विरोध करते हुए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को पत्र लिखा है।