Ghaziabad Gaur Green Society Fire: प्रचंड गर्मी में आग ऊंची इमारतों में किस कदर तबाही मचा सकती है, इसका खौफनाक उदाहरण बुधवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में देखने को मिला.यहां इंदिरापुरम की मशहूर गौर ग्रीन सोसायटी में सुबह के वक्त एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. मिनटों में आग की लपटें शोलों में तब्दील हो गईं और कई फ्लैटों को चपेट में ले लिया. धुएं के काले गहरे गुबार में फ्लैटों का सामान खाक होते देर नहीं लगी. आग लगते ही वहां ह़ड़कंप मच गया और फ्लैटों में रह रहे लोग भाग निकले. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पानी की बौछारें भी उसे समय रहते काबू नहीं कर सकीं. #Ghaziabad #Indirapuram #GaurGreenSociety #FireNews #BreakingNews #UPNews #HighRiseFire #SafetyAlert #FireAccident #Emergency #GhaziabadNews #BuildingFire