राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे सुबह 9 बजे से ही सड़कें सूनी होने लगी हैं।