राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले कई दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद, अब कर्मचारियों ने बुधवार से 'अनिश्चितकालीन हड़ताल' पर जाने का बड़ा ऐलान किया है।