जैसलमेर के चर्चित हत्तू देवी हत्याकांड ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने इस मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे एक बड़ी और सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है।