भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अपनी चुनावी हार छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की छवि धूमिल कर रही है.CM ने कांग्रेस से आरोपों का आधिकारिक दस्तावेज और प्रमाण सार्वजनिक करने के सीधे सवाल किए और उन्हें तथ्यहीन बयानबाजी छोड़कर जनता के बीच काम करने की सलाह दी. वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए.