राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सूरतगढ़ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ संवाद किया. निकाय चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद अब बीजेपी ने जमीनी स्तर पर पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया.