Rajasthan News: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. लेकिन इस बार चुनाव का रास्ता इतना आसान नजर नहीं आ रहा. हाड़ौती अंचल के किसान संगठनों ने चुनावी बिगुल बजने से पहले ही अपनी मांगों की फेहरिस्त लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. किसानों का साफ कहना है कि पंचायतें भले ही गांवों की सरकार हों, लेकिन जब तक अन्नदाता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक इन चुनावों का उनके लिए कोई अर्थ नहीं है. आंदोलन की इस रणनीति ने प्रशासन और राजनीतिक दलों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. #RajasthanPanchayatElection #FarmerProtest #HadotiNews #KisanAndolan #RajasthanPolitics #ElectionBoycott #KotaBundiNews #BreakingNews #FarmersRevolt #पंचायत_चुनाव #किसानों_का_हल्लाबोल