बीकानेर के खाजूवाला में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस की एक अहम बैठक पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में गोविंद राम मेघवाल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पोंग डैम में पर्याप्त पानी होने के बावजूद किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा, जिससे नरमा और मूंगफली की फसलें तबाह हो रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायती राज चुनावों में टिकट वितरण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज उठाने वालों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी.