राजस्थान के गंगापुर सिटी (वजीरपुर) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। वजीरपुर के मीणा बड़ौदा गांव में तीन मासूम बच्चों के शव खेत के पास पानी के टैंक में मिले, जबकि उनकी मां संगीता मीणा ने भरतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।