बाड़मेर जिले की गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर पिछले 50 दिनों से अधिक समय से चल रहा मजदूर आंदोलन अब एक बेहद दुखद मोड़ पर पहुंच गया है। अपनी जायज मांगों के लिए धरने पर बैठे एक मजदूर, जोसाराम मेघवाल की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।