हनुमानगढ़ के पल्लू कस्बे में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी 13 साल की बेटी और 7 साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि मासूम बेटे गीतेश को बचाने के लिए प्रशासन ने 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और पुलिस इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की वजहों को तलाश रही है। देखिए एनडीटीवी राजस्थान की यह विशेष रिपोर्ट।