Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. पूरे राजस्थान के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. केवल माउंट आबू शहर का तापमान 40 डिग्री से कम है. तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को सता रही हैं. प्रदेश में दिन के साथ-साथ गर्मी रात को भी सता रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है. #rajasthanweather #heatwave #rajasthannews #summer2026 #weatherupdate #extremeheat #loo #indiaweather #temperaturerise #jaipurweather #mountabu #climatechange #heatwaves