राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी और उमस के बीच तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।