जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में UGC नियमों के विरोध और रोलबैक की मांग को लेकर करणी सेना और स्वर्ण समाज की आक्रोश सभा हुई, जिसमें राजपूत समाज के बड़ी संख्या में लोग जुटे. सभा में एक महिला पिछले 8 दिनों से अन्न त्यागकर अनशन पर है, और प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए मांग न मानने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है. उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री या डिप्टी सीएम दिया कुमारी खुद मौके पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे.