कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, सचिन पायलट और सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया. टीकाराम जूली ने खुद गाड़ी चलाई और पीछे डोटासरा नजर आए, इन तस्वीरों को कांग्रेस की एकजुटता दिखाने की कोशिश बताया जा रहा है. कुछ ही देर में होने वाली बैठक में 1 तारीख के प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति बनेगी, जबकि BJP तारीख चुनने पर सवाल उठा रही है.