राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से मौसम ने ऐसा तांडव मचाया है कि खुशहाली की उम्मीद लगाए बैठे किसानों की आंखों में आंसू आ गए हैं। जयपुर, राजसमंद, बीकानेर, डीडवाना, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई है।