RGHS में बड़े बदलाव की तैयारी, अब Insurance Model पर चलेगी | Cashless Scheme | Rajasthan Hindi New

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानी RGHS को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संकेत दिए कि सरकार अब RGHS को इंश्योरेंस मॉडल पर ले जाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. मंत्री ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में वित्तीय अनियमितताओं और बढ़ते खर्च को देखते हुए सरकार के पास इंश्योरेंस मॉडल अपनाने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं. चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पहले RGHS योजना में सरकार को करीब 4 हजार करोड़ रुपए का घाटा हो रहा था, लेकिन RGHS के चिकित्सा विभाग के तहत आने के बाद सरकार ने करीब 800 करोड़ रुपए की बचत की है. उन्होंने कहा कि सरकार का जो पैसा खर्च होता है, वह आम जनता और टैक्सपेयर्स का पैसा है, इसलिए उसके सही उपयोग को सुनिश्चित करना जरूरी है 

संबंधित वीडियो