India-Pakistan Border: खाजूवाला में खेत से मिले हथियार, सरहद पार की नापाक साजिश नाकाम | Rajasthan

  • 4:05
  • प्रकाशित: मार्च 02, 2026

Rajasthan News: बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रग्स के बाद अब हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। बीएसएफ (BSF) और राजस्थान पुलिस ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर सीमा पार की इस नापाक कोशिश को विफल कर दिया। हथियारों का यह जखीरा खाजूवाला क्षेत्र के एक गाँव में किसान के खेत से बरामद हुआ है। इस घटना ने साफ कर दिया है कि पड़ोसी देश अब हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रहा है। #Bikaner #BSF #IndiaPakistanBorder #WeaponCache #DroneSmuggling #RajasthanPolice #NationalSecurity #BreakingNews #BorderSecurity #Khajuwala #SecurityForces #PakistanExposed #SmugglingFoiled #BorderAlert #RajasthanNews #ndtvrajasthan

संबंधित वीडियो