जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण की राह में आ रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए JDA ने दूसरे फेज की कार्रवाई की, जिसमें करीब 210 मकान और दुकानें चिन्हित की गईं. पांच से ज्यादा टीमें बुलडोजर के साथ उतरीं और होटल, दुकानें व कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान कार्रवाई की जद में आए, जबकि कई जगह व्यापारियों ने विरोध जताया और JDA टीम से बहस भी हुई। JDA का कहना है कि कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश की पालना में हो रही है और अब तीसरे फेज में बाकी अतिक्रमण हटाने की तैयारी है.