Shyam Baba Janmotsav 2026: बाबा श्याम का भव्य जन्मोत्सव, विष्णु के 10 अवतारों से सजेगा दरबार!

  • 2:41
  • प्रकाशित: नवम्बर 18, 2026
Shyam Baba Janmotsav 2026: बाबा श्याम का भव्य जन्मोत्सव, विष्णु के 10 अवतारों से सजेगा दरबार! 20 नवंबर को खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का जन्मोत्सव इस बार बेहद भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंदिर को भगवान विष्णु के 10 अवतारों की थीम पर सजाया जा रहा है, जबकि बंगाल से आए कारीगर भव्य सजावट में जुटे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 2000 से अधिक पुलिसकर्मी, होमगार्ड, निजी सुरक्षा कर्मी और मंदिर समिति के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। मंदिर परिसर, पार्किंग, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और रात 12 बजे हजारों श्रद्धालु एक साथ जन्मोत्सव मनाएंगे। इस बार पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा और भक्त श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इस महापर्व में भाग लेंगे। #khatushyamji #shyambaba #khatudham #babashyam #janmotsav #shyambabajanmotsav #khatushyam #sikar #rajasthannews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो