राजस्थान के टोंक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी टोंक स्थित कैप्टन कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते चाकूबाजी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-52 पर कामधेनु सर्किल के पास जाम लगा दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में लाठियां लेकर सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।
#tonknews #tonkcrime #rajasthannews #nh52jam #knifeattack #tonkpolice #breakingnews #hindinews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan