Jaipur Firing News: जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजधानी में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। प्रॉपर्टी कारोबारी कमल मीणा पर 10 से 12 बदमाशों ने उस वक्त हमला किया जब वे अपने घर से मंदिर की ओर जा रहे थे। हमलावर 3 लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए थे और उन्होंने कारोबारी को घेरकर उन पर गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोली गाड़ी के बोनट से टकराकर फ्रंट शीशे पर लगी, जिससे कमल मीणा की जान बाल-बाल बच गई। इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। #JaipurFiring #CrimeNews #RajasthanCrime #KamalMeena #JaipurPolice #PropertyDealerAttack #BreakingNews #JaipurNews #DaylightFiring #CrimeUpdate #ManishSharma #RajasthanNews