राजस्थान में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह करीब 9:00 बजे जयपुर हाई कोर्ट और अजमेर जिला कोर्ट को धमकी भरा मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया।