Jaipur News: 1100 साल पुरानी मूर्ति, मंदिर से चोरी, एक गिरफ्तार, किए कई बड़े खुलासे |Breaking News

राजस्थान के जयपुर में आमेर स्थित साइवाड़ गांव में स्थित एक प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर से करीब 1100 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी के मामले में आमेर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए ब्राह्मणों का मोहल्ला,साइवाड़ निवासी दो सगे भाइयों को पकड़ा है.पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश करते हुए गांव के ही रहने वाले नरेश शर्मा (उम्र 18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस वारदात में शामिल उसका दूसरा सगा भाई नाबालिग बताया जा रहा है. 

संबंधित वीडियो