मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में गैस सिलेंडरों की किल्लत और आपूर्ति की स्थिति को लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आम जनता को ईंधन के लिए परेशान नहीं होना चाहिए और कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।