जैसलमेर यानी 'स्वर्ण नगरी' आज अपने गौरवशाली इतिहास के 871वें साल में प्रवेश कर गई है। 1156 ईस्वी में महारावल जैसल सिंह द्वारा त्रिकूट पहाड़ी पर रखे गए सोनार दुर्ग की नींव आज भी शौर्य, वीरता और अटूट परंपराओं की गवाही दे रही है।